नैनीताल में जब 12 साल की लड़की को घसीट ले गया तेंदुआ…

कालाढूंगी (नेटवर्क 10 संवददाता)। खबर नैनीताल जिले के कालाढूंगी की है। यहां कपड़े धो रही एक 12 साल की लड़की को तेंदुआ जंगल में घसीट ले गया। बाद में जब लड़की को खोजने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया गया तो उसकी लाश मिली।

घटना के बैलपड़ाव रेंज धनपुर के मदनबेल गांव की है। बताया गया है कि 12 साल की किशोरी पर उस वक्त तेंदुए ने हमला बोल दिया जब वो कपड़े धो रही थी। घटना शाम करीब पांच बजे की है। बताया गया है कि तेंदुआ लड़की की गर्दन मुंह में दबाकर उसे घसीट ले गया। इस पर लड़की की सहेलियों ने हल्ला मचाया तो ग्रामीण घटनास्थल की तरफ दौड़े। बताया गया है कि गांववाले काफी दूर तक तेंदुए के पीछे दौड़े लेकिन वे लड़की को छुड़ाने में कामयाब नहीं हुए।

बाद में गांववालों ने पुलिस और वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना पर पुलिस व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाने के बाद किशोरी गभीर हालत में मिली। इस दौरान तेंदुए ने फिर हमला करने की कोशिश की। लेकिन वनकर्मियों ने फायरिंग कर उसे भगा दिया। गंभीर रूप से घायल होने के कारण किशोरी की मौत हो गई।

बताया गया है कि जिस लड़की को तेंदुए ने मारा वो गोविंदी देवी इंटर कॉलेज में आठवीं में पढ़ती थी। उसके पिता जल संस्थान में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी हैं। इस घटना से गांव और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *