ज्योति रौतेला को मिली महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी, कमलेश ,आशा को भी मिली जिम्मेदारी

देहरादून: उत्तराखंड महिला कांग्रेस की कमान अब ज्योति रौतेला संभालेंगी। कांग्रेस आलाकमान ने कांग्रेस की महिला नेत्री ज्योति रौतेला को प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस बनाया है। ज्योति रौतेला लैंसडाउन सीट से पूर्व में विधानसभा का चुनाव लड़ चुकी हैं और इस बार भी वह टिकट की दावेदार थी लेकिन डॉ हरक सिंह रावत और उनकी पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं के कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद ज्योति रौतेला की टिकट की उम्मीदें काफी कम हो गई थी। अनुकृति गुसाईं को कांग्रेस ने लैंसडाउन से प्रत्याशी बनाया है। ऐसे में कांग्रेस ने अब उन्हें प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस बनाकर डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश की है।

पूर्व अध्यक्ष सरिता आर्य के भाजपा में शामिल हो जाने की वजह से 17 जनवरी से यह पद रिक्त था। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आज महिला कांग्रेस में नइ्र नियुक्तियों की घोषणा की। ज्योति रौतेला के साथ चार महिला कांग्रेस नेताओं का प्रमोशन भी किया गया है। प्रदेश उपाध्यक्ष आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष से वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। दून की महानगर अध्यक्ष कमलेश रमन भी अब वरिष्ठ उपाध्यक्ष होंगी। भागीरथी बिष्ट और अल्का पाल को भी वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *