बेरीनाग: नगर पंचायत के भट्टीगांव वार्ड में बीते कई महीनों से गुलदार आतंक का पर्याय बन चुका था. गुलदार के दहशत से लोग शाम होते ही घरों में दुबकने को मजबूर हो जाते थे. लेकिन आज आदमखोर गुलदार को प्रदेश के मशहूर शिकारी जॉय हुकिल ने ने ढेर कर दिया है. जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली.
वहीं, मशहूर शिकारी जॉय हुकिल ने आदमखोर गुलदार को ढेर कर दिया है. वनक्षेत्राधिकारी चंदा महरा ने बताया कि अभी भी ग्रामीणों को गुलदार के प्रति जागरूक रहना होगा, शाम के समय बच्चों को घरों के बाहर अकेला नहीं छोड़ना होगा. मशहूर शिकारी जॉय हुकिल ने रविवार देर रात को आदमखोर गुलदार को मार गिराया. गुलदार उनका 40वां शिकार था. गुलदार को मारने के बाद जॉय हुकिल ने बताया कि मजबूरी और लोगों के खतरे को देखते हुए गुलदार को मारना पड़ा. हालांंकि उन्होंने लोगों को सतर्क रहने की अपील की.
