उत्तराखंड: अवैध खनन को लेकर पुलिस ने रात में मारा छापा, माफिया का एक कारिंदा गिरफ्तार

देहरादून (नेटवर्क 10 संवाददाता)। विकासनगर कोतवाली पुलिस ने विकास नगर के कुल्हाल में अवैध खनन को लेकर रात में छापा मारा और एक ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया जबकि दो भागने में कामयाब हो गए। रात को अंधेरे का फायदा उठाकर खनन माफिया के दो कारिंदे भाग निकले। पुलिस ने यमुना में खनन के काम में लगाई गई तीन ट्रैक्टर ट्रालियां पकड़ी हैं।

आपको बता दें कि इन दिनों यमुना नदी में जमकर अवैध खनन का कान चल रहा है। कई बार इस संबंध में खबरें प्रकाशित होती रहती हैं। इसके अलावा पुलिस को भी शिकायत की जाती है। इस बार विकासनगर पुलिस ने दम दिखाया और रात को खनन माफिया के लोगों को पकड़ने के लिए कार्रवाई कर दी।

छापे के वक्त पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था। विकासनगर कोतवाली क्षेत्र के कुल्हाल में गुरुवार की रात में 8-9 ट्रैक्टर यमुना में अवैध खनन में लगे हुए थे। पुलिस टीम के पहुंचने पर अवैध खनन कर रहे लोग अपने वाहनों को लेकर इधर-उधर भागे। इस कार्रवाई के बीच खनन माफिय के कारिंदे जिसका नाम अकबर बताया गया है ने पुलिस पर ही ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश कर डाली। लेकिन उसको दबोच लिया गया।

बताया गया है कि वाहन को पकड़नेके चक्कर में चौकी इंचार्ज घायल हो गए। देर रात हुए इस हादसे के बाद सीओ भूपेंद्र धोनी के नेतृत्व में डाकपत्थर, बाजार, हरबर्टपुर चौकियों की पुलिस के मौके पर पहुंचने के कारण कुल्हाल पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। हिमाचल के पांवटा साहिब गुरुद्वारा के सामने यमुना तट पर अवैध खनन करने वाले चालक अपने वाहनों को लेकर हिमाचल सीमा में भाग निकले। गिरफ्तार किए गए अकबर को जेल भेज दिया गया है। पुलिस अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *