हल्द्वानी: हल्द्वानी से दिल दहला देने वाली वारदात की खबर सामने आई है। सिक्योरिटी गार्ड की पत्नी ने पीटकर की हत्या। लक्ष्मण सिंह भनवाल उम्र 46 साल देवल चौड़ बंदोबस्ती में पत्नी और 9 साल के बेटे के साथ रहता था। वह रामपुर रोड स्तिथ सिद्धार्थ सिटी कॉलोनी में गार्ड था ।
बताया जा रहा है सोमवार दोपहर में लक्ष्मण सिंह डयूटी के बाद घर शराब पीकर पंहुचा उसकी पत्नी काम में जुटी हुई थी और बेटा स्कूल गया हुआ था। इसी बीच उसका पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि लक्ष्मण ने मार पीट शुरू करदी । इसीबीच गीता के हाथ पर्दे के पाइप लग गया और उसने एक के बाद एक लक्ष्मण पर कई वार कर दिए। जिससे वह बुरी तरह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया और उसकी मौत हो गई ।
सूचना के बाद मौके पर एसपी सिटी हरबंस सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। पुलिस ने गीता को गिरफ्तार कर लिया है।
