उत्तराखंड: आपदाग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे कर रहे हैं अमित शाह, साथ में सीएम धामी भी

देहरादून (नेटवर्क 10 संवाददाता)। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार की सुबह आपदा प्रभावित क्षेत्रों के हवाई सर्वेक्षण के लिए निकले। उनके साथ राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत और मुख्य सचिव एसएस संधू भी मौजूद हैं।

आपको बता दें कि अपदा से कुमाऊं में  52 और पूरे पूरे प्रदेश में 58 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य सरकार लगातार प्रभावितों को मदद पहुंचा रही है। बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी आपदाग्रस्त इलाकों का दौरा किया। इधर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के मुताबिक राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दूरभाष पर प्रदेश में बारिश के बाद राहत कार्यों का जायजा लिया।

उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और संगठन के कार्यकर्ताओं को आपदा प्रभावितों की मदद में जुटने का आह्वान किया। कौशिक ने कहा कि प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी और कुलदीप कुमार को समन्वय की जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी के सभी कॉल सेंटर सक्रिय हैं और बूथ स्तर तक जुड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *