केदारनाथ के लिए हेली सेवा शुरू, जानिए कितना है किराया

देहरादून (नेटवर्क 10 संवाददाता)। केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा (Helicopter servise for Kedarnath dham) आज से शुरू हो गई है। हेली सेवा संचालित करने के लिए DGCA की अनुमति मिल गई है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (UCADA) ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। यूकाडा की मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्वाति भदौरिया (IAS Swati Bhadauria) ने बताया कि केदारनाथ (Kedarnath) के लिए गुप्तकाशी (Guptkashi), फाटा (Phata) और सिरसी (Sirsi) हेलीपैड से एक अक्तूबर से हेली सेवा का संचालन शुरू हो गया है। इसके लिए तीनों हेलीपैड पर सभी तैयारियां कर ली गई हैं।
हेली सेवा से केदारनाथ जाने वाले यात्रियों को भी कोविड प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन करना किया जा रहा है। हेलीपैड्स का निरीक्षण करने के बाद डीजीसीए से भी हेली सेवा संचालित करने की अनुमति मिल गई है। हेली सेवा के लिए टिकटों की बुकिंग https://heliservices.uk.gov.in वेबसाइट पर की जा रही है।
देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं आयुक्त गढ़वाल रविनाथ रमन ने बताया कि हेली सेवा से केदारनाथ के दर्शन करने वाले यात्रियों को भी पंजीकरण कर ई-पास जारी किए जाएंगे। जिलाधिकारी को निर्देश दिए गए कि किसी यात्री के न पहुंचने पर अन्य पंजीकृत यात्रियों को पास जारी किए जाएं।
ये है किराया (आना-जाना)
हेलीपैड                             किराया
गुप्तकाशी से केदारनाथ        7750
फाटा से केदारनाथ             4720
सिरसी से केदारनाथ            4680

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *