Uttarakhand: ITBP सीमाद्वार में हेड कांस्टेबल ने खुद को मारी गोली

देहरादून: देहरादून में आईटीबीपी के जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की कोशिश की, हालांकि वो इस में सफल नहीं हो सका। जवान की हालत गंभीर बनी हुई है। साथी जवानों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना सीमाद्वार क्षेत्र की है, जहां आईटीबीपी के जवान ने खुद को गोली मार ली। बताया जा रहा है कि जवान ने सर्विस इंसास राइफल से खुद पर गोली चलाई, हालांकि जवान ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसका पता नहीं चल सका है।

ये भी पता चला है कि जवान पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था, हालांकि वो आत्मघाती कदम उठा लेगा, ये किसी ने नहीं सोचा था। गोली चलाने वाले हेड कांस्टेबल का नाम सिद्धिराम गौड़ है। बुधवार को उसने खुद को गोली मारकर खुदकुशी का प्रयास किया। साथी जवानों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। इस संबंध में डिप्टी कमांडेंट विपिन मिश्रा ने वसंत विहार थाने में सिद्धिराम के खिलाफ तहरीर दी है। जिसके बाद सिद्धीराम के खिलाफ आत्महत्या का प्रयास करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *