हंस फाउंडेशन ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दिए 1 करोड़ 51 लाख रुपये

देहरादून (नेटवर्क 10 संवाददाता)। हंस फाउंडेशन ने कोरोना से लड़ाई के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 करोड़ 51 लाख की मदद दी है। हंस फाउंडेशन के संस्थापक संरक्षक भोले जी महाराज और माता मंगल ने सहायता की रकम का चेक मुख्यमंत्री को सौंपा। कोविड-19 के दृष्टिगत माताश्री मंगला जी एवं श्री भोले जी महाराज जी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में  1 करोड़ 51 लाख रूपये राशि प्रदान की है। आज उन्होंने मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को उक्त धनराशि का चेक भेंट किया। मुख्यमंत्री ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से कोविड-19 के खिलाफ लङाई में हम अवश्य जीतेंगे।

आपको बता दें कि हंस फाउंडेशन हमेशा ही जनसेवा से जुड़े कार्यों में बढ़चढ़ कर योगदान देता है। खासकर स्वास्थ्य से जुड़े कामों में हंस फाउंडेशन का बड़ा योगदान रहता है। समय समय पर हंस फाउंडेशन सरकार की भी इन कार्यों में मदद करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *