फटाफट निपटा लें काम, मार्च में 12 दिन बैंक रहेंगे बंद, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Bank Holidays in March: मार्च 2023 की शुरुआत होने वाली है। अगर आप बैंक से जुड़ा कोई भी काम मार्च के महीने में करने की प्लानिंग बना रहे है, तो ये खबर आपको जरूर पढ़नी चाहिए। मार्च में होली (Holi 2023), चैत्र नवरात्री (Chaitra Navratri in March 2023) जैसे बड़े त्यौहार आ रहे है।  इस महीने में वीकेंड मिलाकर कुल 12 दिन बैंक बंद रहेंगे। इसमें अलग-अलग राज्यों में त्योहारों की वजह से भी बैंक बंद रहेंगे।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से हर महीने बैंकों की छुट्टियों को लेकर डिटेल्स जारी की जाती है। छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक, मार्च 2023 में कुल मिलाकर 12 दिन बैंकों बंद रहेंगे।

साल 2023 के मार्च महीने में इस दिन बैंक रहेंगे बंद

  • 03 मार्च, 2023-चापचर कूट के अवसर पर आइजोल में बैंक रहेंगे बंद।
  • 05 मार्च, 2023-रविवार की छुट्टी।
  • 07 मार्च, 2023 –होली/ होलिका दहन/ धुलेंडी/ डोल जात्रा/ याओसांग के मौके पर बेलापुर, गुवाहाटी, कानपुर, लखनऊ, हैदराबाद, जयपुर, मुंबई, नागपुर, रांची और पणजी में बैंक बंद रहेंगे।
  • 08 मार्च, 2023 –धुलेटी/ डोल जात्रा/होली के मौके पर बैंक अगरतल्ला, अहमदाबाद, गंगटोक, इम्फाल, पटना, रायपुर, अइजोल, भोपाल, लखनऊ, दिल्ली, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, रांची, शिलोंग, श्रीनगर और शिमला में।
  • 09 मार्च, 2023 –होली केवल पटना में बैंक रहेगा बंद।
  • 11 मार्च, 2023 –दूसरा शनिवार की छुट्टी।
  • 12 मार्च, 2023 –रविवार की छुट्टी।
  • 19 मार्च, 2023 –रविवार की छुट्टी।
  • 22 मार्च, 2023 –गुडी पाडवा/ उगाडी/ बिहार दिवस/प्रथम नवरात्र/ तेलुगु नववर्ष  के मौके पर बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मुंबई नागपुर, पणजी, पटना, जम्मू और मुंबई में बैंक रहेगा बंद.
  • 25 मार्च, 2023 –चौथा शनिवार।
  • 26 मार्च, 2023 –रविवार की छुट्टी।
  • 30 मार्च, 2023 –रामनवमी के मौके लखनऊ, भोपाल, चंडीगढ़, हैदराबाद, मुंबई, पटना, अहमदाबाद, बेलापुर, पटना, नागपुर और रांची में बैंक बंद रहेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *