जब जंगल से निकलकर शहर में घुस आया हाथी, फिर क्या किया देखिए…

ऋषिकेश (नेटवर्क 10 संवाददाता)। उत्तराखंड के मैदानी इलकाों में हाथियों के उत्पात की खबरें अकसर देखने को मिलती हैं। फिर ऐसा ही हुआ है। खबर ऋषिकेश से है। यहां एक हाथी जंगल से निकलकर शहर में घुस आया और इस वजह से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

दरअसल शुक्रवार की सुबह करीब 6 बजे एक हाथी ऋिषकेश के गंगाबिहार में घुस आया। आपको बता दें कि इसी कॉलोनी में प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष रहते हैं। हाथी सीधे उनके घर की ओर बढ़ा।बाद में हाथी डिग्री कॉलेज की दीवार को तोड़कर आगे बढ़ गया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर जाम लगा रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्था संभाली।

दरअसल, शुक्रवार की सुबह ऋषिकेश एम्स मार्ग पर अचानक एक हाथी सड़क पर आ गया। आवास-विकास कॉलोनी गली नंबर नौ से लगे बगीचे से हाथी बाहर निकला। एक दांत वाले विशालकाय हाथी को देखकर हड़कंप मच गया। आस्था पथ पर सुबह के वक्त काफी लोग घूमने आते हैं। एम्स रोड इसी के समीप है। हाथी ने यहां से शहर की ओर अपना रुख कर लिया। घनी आबादी वाले गंगा विहार क्षेत्र में हाथी घुस गया। यहीं पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल का आवास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *