कोविड नियमों के तहत मनाई जा रही है ईद, सभी कर रहे अमन-चैन की कामना

देहरादून (नेटवर्क 10 संवाददाता)। उत्तराखंड में कोविड नियमों का पालन करते हुए ईद मनाई जा रही है। सभी मुस्लिम भाई पूरे देश और विश्व में अमन चैन की कामना कर रहे हैं। किसी भी मसजिद में भीड़ नहीं है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए नमाज अदा की गई। ज्यादातर नमाजियों ने मास्क का प्रयोग किया है। लोगों ने घर और मस्जिदों में समिति संख्या में ईद की नमाज पढ़ी और देश में अमन-चैन की दुआ मांगी। इस दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान रखा गया। वहीं रामनगर में शहर इमाम के साथ ईदगाह में 10 लोगों को नमाज पढ़ी।

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने प्रदेशवासियों को विशेष रूप से मुस्लिम समुदाय को बकरीद की बधाई दी। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि यह त्याग एवं समर्पण का त्योहार है। यह मानव कल्याण, सेवा एवं जरूरतमंदों की सहायता की प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों विशेष तौर पर राज्य के मुस्लिम नागरिकों को बकरीद की बधाई दी है। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि खुशियों का यह त्योहार सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ ही आपसी भाईचारे की भावना को बढ़ाता है। मुख्यमंत्री ने कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए त्योहार मनाने की अपील की है।

इधर बकरीद ईद-उल-जुहा के त्योहार को लेकर सेलाकुई में थानाध्यक्ष सेलाकुई विनोद राणा ने लोगों से त्योहार के दौरान ईद की नमाज अपने-अपने घरों में पढ़ने की अपील की। इस संबंध में अपने-अपने क्षेत्र के लोगों को भी अवगत कराकर जागरुक करने को कहा। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान कहीं भी भीड़ इकट्ठा नहीं करने के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण पालन किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *