ईगास 2021 : हल्द्वानी में केन्द्रीय मंत्री अजय भट्ट कार्यक्रम में हुए शामिल, प्रज्वलित किए 251 दीप

हल्द्वानी: हल्द्वानी में केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट की उपस्थिति में ईगास बग्वाल व बूढ़ी दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। यहां शहर के रुद्राक्ष बैंकट हॉल में आयोजित बूढ़ी दीपावली कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने 251 दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

रविवार को शहर के रुद्राक्ष बैंकट हॉल में आयोजित बूढ़ी दीपावली कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट पहुंचे, जहां ईगास बग्वाल व बूढ़ी दीपावली पर्व को धूमधाम से मनाया गया। इस लोक पर्व का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट द्वारा 251 दीप प्रज्वलित कर किया गया, इस दौरान अजय भट्ट ने कहा कि आज ईगास बगवाल व बूढ़ी दीपावली धूमधाम से मनाने का पर्व है। हमारी पौराणिक लोक कला, लोक संस्कृति और त्योहारों को नई पीढ़ी तक हस्तांतरित करने के लिए इस तरह के पर्व न सिर्फ आयोजित किए जाने चाहिए बल्कि सरकार ने भी इस ओर सकारात्मक रूप से सोचा, इसलिए सरकार भी बधाई की पात्र है। उन्होंने ईगास पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा अवकाश दिए जाने का भी स्वागत किया। इस दौरान बूढ़ी दीपावली पर्व पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट द्वारा स्थानीय कलाकारों को सम्मानित भी किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *