उत्तराखंड में आज 296 नए कोविड पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि

देहरादून: उत्तराखंड में अब रोजाना नए कोरोना संक्रमितों की तादाद पहले की अपेक्षा काफी कम मिल रही है। कल की अपेक्षा आज भी कोरोना के नए संक्रमितों की तादाद में कमी आई है। उत्तराखंड में आज 296 नए कोविड पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। जबकि कोरोना से 12 संक्रमितों की मौत भी दर्ज की गई। वहीं राहत की बात है कि उत्तराखंड में आज 990 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब उत्तराखंड में 3908 कोरोना के एक्टिव केस हैं। जिलों की बात करें को देहरादून में 76, हरिद्वार में 64, उत्तरकाशी में 37, उधमसिंह नगर में 24, नैनीताल और अल्मोड़ा में 21-21, पौड़ी में 11, चमोली में 10, रुद्रप्रयाग में 9, बागेश्वर में 8, चंपावत और पिथौरागढ़ में 7-7 और टिहरी में हुई 1 नए कोरोना संक्रमित मरीज की पुष्टि हुई। बता दें कि राज्य में अब तक 3 लाख 37 हजार 175 कोविड पॉजिटिव मरीजों की हो चुकी है पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 6960 संक्रमित मरीजों की मृत्यु हो गई है। वहीं उत्तराखंड में 320549 संक्रमित मरीज हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *