पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को कांग्रेस ने सभी पदों से किया मुक्त, जानिए क्या है मामला

देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस से आज की सबसे बड़ी खबर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को कांग्रेस पार्टी ने दिया बड़ा झटका दिया है, कॉंग्रेस के उत्तराखण्ड प्रभारी देवेंद्र यादव ने किशोर को पार्टी के तमाम पदों से हटा दिया है, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने पत्र लिखते हुए कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस को सत्ता में लाना चाहती है और बीजेपी के खिलाफ कांग्रेस लड़ाई लड़ रही है और इस लड़ाई को आप कमजोर कर रहे हैं, इसलिए अगले आदेश तक आपको तमाम पदों से हटाया जाता है,

आपको बता दें पिछले दिनों किशोर उपाध्याय बीजेपी नेताओं से मिलते हुए पाए गए थे जिसके बाद से कांग्रेस में उनके खिलाफ खासी नाराजगी नजर आ रही थी। इस खबर के बाद निश्चित तौर पर कांग्रेस पार्टी में उथल-पुथल की स्थिति पैदा हो सकती है। हालांकि अभी इस मामले में किशोर उपाध्याय का कोई भी बयान सामने नहीं आया है उनका बयान आने के बाद खबर को उनके बयान के साथ प्रकाशित किया जाएगा।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *