कोविड-19 से बचाव के लिये सीएम ने दिए अफसरों को ये बड़े निर्देश

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को कोविड-19 से बचाव के लिये बड़े निर्देश दिए हैं। इन निर्देशों में शामिल हैं-
1- मास्क का प्रयोग, सोशल डिस्टेंसिंग तथा समस्त नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करायें। इसमें किसी तरह की रियायत न बरती जाए।
2- प्रमुख बाजारों और भीड़ भाड़ वाले स्थलों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किये जाएं।
3- समस्त उपजिलाधिकारी एवं सर्कल ऑफ़िसर इसकी स्वयं मॉनिटरिंग करें।
4- बिना मास्क के नजर आने या सोशल डिस्टेंसिंग की अवहेलना करने पर तुरंत चालान किया जाए।
5-बाजारों व दुकानों पर भी लोग दो गज की दूरी बनाए रखें। इसके लिये दुकानदारों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को प्रेरित किया जाए।
6-एक बार फिर से व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाए जाएं। लोगों को ‘दवाई भी और कङाई भी’ के लिए प्रेरित किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *