मुख्यमंत्री धामी ने टेरिटोरियल आर्मी डे पर जवानों को दी बधाई, सीएम ने कैसे गाया गीत “बेड़ू पाको बारहमासा”,  देखिए वीडियो…

देरहादून(नेटवर्क 10 संवाददाता)। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने 127 Inf Bn (TF)  गढी कैंट देहरादून के TA Day celebration कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उन्होंने  इस मौके पर सेना के अधिकारियों एवं जवानों को बधाई दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री का कुछ अलग ही अंदाज दिखाई दिया। एक सैनिक का बेटा जब सेना के वीर सपूतों के बीच में पहुंचा तो एक अपनत्व जैसा उन्हें लगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़वाली गीत “बेडू पाको बारहमासा” भी गया। तो वहीं दूसरी तरफ भारतीय सेना के जवानों ने उनके गीत पर जमकर नाचे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि टेरिटोरियल आर्मी के जवान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य कर रहे है। हमारे जवान देश की सीमाओं की सुरक्षा के साथ प्रकृति को सजाने का भी कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के प्रति जागरूकता समय की जरूरत भी है। इस अवसर पर जीओसी सब एरिया मे. जनरल संजीव खत्री, टेरिटोरियल आर्मी के कमान्डिंग आफिसर कर्नल रोहित श्रीवास्तव, कर्नल जोयदास गुप्ता, सहित अन्य सैन्य अधिकारी एवं सेना के जवान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *