चौबट्टाखाल में खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

कोटद्वार (नेटवर्क 10 संवाददाता)। पौड़ी गढ़वाल जिले के चौबटाखाल के पास एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। दरअसल यहा एक कार खाई में गिर गई। इस हादसे में दो लोग बुरी तरह घायल भी हुए हैं। ये हादसा ग्राम मेल गांव के नजदीक हुआ। हादसे में ग्राम प्रधान समेत दो लोगों की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को कोटद्वार के बेस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

बताया गया है कि ये हादसा मंगलवार रात को करीब 9 बजे हुआ। बताया गया है कि पोखरा प्रखंड के मटगल गांव के प्रधान प्रीतम सिंह कार से अपने गांव के ही अनूप सिंह, प्रेम सिंह, और कृपाल सिंह के साथ पोखड़ा से गांव की ओर आ थे। तभी मेल गांव के पास उनकी कार अनियंत्रित हो गई और खाई में जा गिरी।

हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों के लोग वहां पहुंच गए। हादसे की सूचना राजस्व उपनिरीक्षक को दी गई तो वे भी मौके पर पहुंचे। इसी बीच सतपुली पुलिस को भी इसकी सूचना दे दी गई थी। सतपुली पुलिस के साथ एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई।

बताया गया है कि ग्रामीणों के सहयोग से राजस्व और सीविल पुलिस ने खाई से कार सवार लोगों को बाहर निकाला। ग्राम प्रधान प्रीतम सिंह और अनूप की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। प्रेम सिंह और कृपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों को पहले पोखड़ा अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें कोटद्वार बेस अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *