देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना का कहर जहां काफी हद तक कम हो चुका है वही ब्लैक फंगस के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। उत्तराखंड के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार उत्तराखंड में ब्लैक फंगस के अब तक 369 मामले सामने आ चुके हैं जबकि 58 मरीजों की मौत हो चुकी है, वही 35 मरीज स्वस्थ होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज हो चुके हैं। ब्लैक फंगस के सबसे अधिक 228 मामले एम्स ऋषिकेश में सामने आए हैं इनमें 38 की मौत हो चुकी है 06 स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। इसके अलावा देहरादून के दून मेडिकल कॉलेज में 20, मैक्स हॉस्पिटल में 14 , महंत इंदिरेश हॉस्पिटल में 27 ,जौलीग्रांट में 34, आरोग्यधाम हॉस्पिटल में 2, सिटी अस्पताल में 1, ओएनजीसी हॉस्पिटल में 1, सिनर्जी हॉस्पिटल में 02 , मिलिट्री हॉस्पिटल देहरादून में 1, हल्द्वानी के कृष्णा अस्पताल में 3, सुशीला तिवारी अस्पताल में 29 ,जिला अस्पताल उधम सिंह नगर में 1 , उत्तरकाशी डिस्टिक हॉस्पिटल में 02 , मिलट्री हॉस्पिटल रुड़की में 2 तथा शहर के ही आरोग्यम हॉस्पिटल में 1 मामले सामने आए है।
जबकि अब तक एम्स ऋषिकेश में 38 , जॉली ग्रांट में 08 ,सुशीला तिवारी में एक , महंत इंद्रेश अस्पताल में 03 ,जिला अस्पताल उधम सिंह नगर में एक , सुशीला तिवारी में 04 , कृष्णा अस्पताल में एक, सिनर्जी हॉस्पिटल में एक तथा मैक्स हॉस्पिटल में एक , महंत इंद्रेश अस्पताल में एक मिलट्री हॉस्पिटल रुड़की में एक मरीज की मौत हो चुकी है।इसके अलावा जौलीग्रांट से 07 तथा ऋषिकेश एम्स से 06 मरीज तथा मैक्स अस्पताल से 07 मरीज , दून मेडिकल कॉलेज में 05 एवं महंत इंद्रेश अस्पताल से 10 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।
