Bank Holiday: जल्द निपटा लें बैंक के काम, अक्‍टूबर में 21 दिनों के लिए बंद रहने वाले हैं बैंक, देखें लिस्‍ट

नई दिल्‍ली: अक्‍टूबर के महीने को भारत में त्‍योहारों का महीना कहा जाता है। साल के कई प्रमुख त्‍योहार इसी महीने में आते हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा जारी किए गए बैंक हॉलीडे कैलेंडर के हिसाब से अक्‍टूबर में कुल 21 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। पूरे महीने में बैंकों में बस 9 दिन ही काम होगा।

आरबीआई की ओर से जारी एक कैलेंडर के अनुसार, इसमें से कुछ छुट्टियां अलग-अलग राज्‍यों में रहने वाली है तो वहीं कुछ पूरे देश में रहेंगी। ऐसे में अगर आपका भी बैंक में कोई काम है तो उसे जल्‍द से जल्‍द निपटा लें। इसके अलावा, बैंक की छु‍ट्टियों के बारे में भी जानकारी कर लें, नहीं तो आपके बैंक जाने पर बैंक बंद होने के कारण वापस लौटना पड़ सकता है।

अक्‍टूबर में छुट्टियों की पूरी लिस्‍ट

1 अक्टूबर 2022 : बैंकों की अर्धवार्षिक क्लोजिंग के चलते सिक्किम में 1 अक्टूबर को बैंक बंद रहेंगे।
2 अक्टूबर 2022 : गांधी जयंती और रविवार के चलते बैंक बंद रहेंगे।
3 अक्टूबर 2022 : दुर्गा पूजा (महा अष्टमी) पर सिक्किम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, मेघालय, केरल, बिहार और मणिपुर में बैंक बंद रहेंगे।
4 अक्टूबर 2022 : दुर्गा पूजा/दशहरा के चलते कर्नाटक, ओडिशा, सिक्किम, केरल, बंगाल, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड और मेघालय में बैंक बंद रहेंगे।
5 अक्टूबर 2022 : दुर्गा पूजा/दशहरा (विजय दशमी)/श्रीमंत शंकरदेव के जन्मोत्सव के चलते मणिपुर को छोड़कर पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।
6 अक्टूबर 2022 : दुर्गा पूजा (दसैन) के चलते गंगटोक जोन में बैंक बंद रहेंगे।
7 अक्टूबर 2022 : दुर्गा पूजा (दसैन) के चलते गंगटोक जोन में बैंक बंद रहेंगे।

8 अक्टूबर 2022 : दूसरा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।
9 अक्टूबर 2022 : रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।
13 अक्टूबर 2022 : करवा चौथ के चलते शिमला जोन में बैंक बंद रहेंगे।
14 अक्टूबर 2022 : ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के चलते जम्मू और श्रीनगर जोन में बैंक बंद रहेंगे।
16 अक्टूबर 2022 : रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।
18 अक्टूबर 2022 : कटि बिहू होने के कारण असम में बैंक बंद रहेंगे।
22 अक्टूबर 2022 : चौथा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।
23 अक्टूबर 2022 : रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।
24 अक्टूबर 2022 : काली पूजा/दीपावली/लक्ष्मी पूजन (दिवाली)/नरक चतुर्दशी के चलते गंगटोक, हैदराबाद, इंफाल के अलावा पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
25 अक्टूबर 2022 : लक्ष्मी पूजा/दीपावली/गोवर्धन पूजा के चलते गंगटोक, हैदराबाद, इंफाल और जयपुर में बैंक बंद रहेंगे।

26 अक्टूबर 2022 : गोवर्धन पूजा/विक्रम संवत नववर्ष के चलते अहमदाबाद,बेलापुर, बेंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, शिमला और श्रीनगर जोन में बैंक बंद रहेंगे।
27 अक्टूबर 2022 : भाईदूज के चलते गंगटोक, इंफाल, कानपुर और लखनऊ जोन में बैंक बंद रहेंगे।
30 अक्टूबर : 2022 रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।
31 अक्टूबर 2022 : सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के चलते रांची, पटना और अहमदाबाद जोन में बैंक बंद रहेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *