देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा का पूर्णकालिक बजट 7 जून से शुरू होने जा रहा है। इस संबंध में प्रमुख सचिव हीरा सिंह बोनाल ने आदेश जारी कर दिये हैं। बजट सत्र को लेकर पहले से ही शासन तैयारियों में जुटा हुआ है। इस बार पूर्णकालिक बजट सत्र गैरसैंण में होने जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का यह पहला पूर्णकालिक बजट होगा। हालांकि चुनाव जीतने के ठीक बाद सरकार का खर्च चलाने के लिए धामी सरकार की ओर से एक अंतरिम बजट प्रस्तुत किया गया था, देखिए आदेश….
धामी सरकार के बजट पर सभी की निगाहें है। खास बात यह है कि बजट पेश करने के पूर्व इसे लेकर आम जनता की राय जानी जा रही है। राज्य का बजट सामान्य जनता का बजट बने इसके लिए नैनीताल के बाद देहरादून में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड धर्म और आध्यात्म का केंद्र है। राज्य की पारिस्थितिकी और आर्थिकी को साथ लेकर चलना है। उत्तराखंड आत्मनिर्भर तभी बनेगा जब हम सब अपने दायित्वों का सही ढंग में निर्वहन करें।

