उत्तराखंड में फिर आ रहे हैं अरविंद केजरीवाल,यहां ऐतिहासिक रैली को करेंगे संबोधित

देहरादून: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से उत्तराखंड आ रहे हैं। बता दें अरविंद केजरीवाल 3 जनवरी को देहरादून में रैली को संबोधित करेंगे। पार्टी ने इसके लिए परेड ग्राउंड का चयन किया है।

दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने आप कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में अरविंद केजरीवाल के दौरे की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तीन जनवरी से उत्तराखंड नवनिर्माण अभियान के तहत पार्टी नव परिवर्तन अभियान का शंखनाद करने जा रही है। इसी क्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल देहरादून में परेड ग्राउंड में ऐतिहासिक रैली को संबोधित करेंगे। गौरतलब है कि इसी ग्राउंड पर कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की रैली भी आयोजित हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *