अनिल बिष्ट एंटरटेनमेंट उत्तराखंडियों के लिए लाया गज़ब का बद्दी शैली का गीत

पौड़ी (नेटवर्क 10 संवाददाता)। उत्तराखंडी लोकगीतों और लोकनृत्यों की मूल शैली को संजोने के लिए प्रसिद्ध अनिल बिष्ट एंटरटेनमेंट ने हाल ही में गढ़वाल मूल की बद्दी शैली का गीत पेश किया है। इस गीत को सुर दिए हैं कुमाऊनी लोकगायक अजय ढोण्डियाल और दीपा चौहान ने।

अजय ढोडियाल गढ़वाली और कुमाऊनी दोनों बोलियों में गीत गाते हैं। अनिल बिष्ट के निर्देशन में पहले भी वे टी सीरीज और रामा कैसेटस की गढ़वाली और कुमाऊनी फिल्मों और एलबम्स के लिए गीत गा चुके हैं। प्रस्तुत बद्दी गीत भी निर्देशक अनिल बिष्ट ने गढ़वाली फ़िल्म के लिए ही रिकॉर्ड किया था।

आपको बता दें कि अनिल बिष्ट का नाम उत्तराखंडी एलबम्स के वीडियो स्वरूप के जन्मदाता के तौर पर जाना जाता है। उन्होंने नरेंद्र सिंह नेगी, प्रीतम भरतवाण, गजेंद्र राणा, हीरा सिंह राणा, ललित मोहन जोशी, नैननाथ रावल आदि कई सुप्रसिद्ध गायकों की वीडियो एलबम्स का निर्देशन भी किया है। अनिल बिष्ट ने कई गढ़वाली गीत भी गाये हैं जो बहुत हिट हुए हैं। उन्हें गढ़वाल में पाबो बाजार बॉय के नाम से भी जाना जाता है।

अनिल बिष्ट एक मंझे हुए संगीत निर्देशक भी हैं। उन्होंने कई गढ़वाली और कुमाऊनी एलबम्स और फिल्मों में संगीत भी दिया है।

आप भी इस लिंक को क्लिक कर ये गीत सुनें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *