अमित शाह ने किया उत्तराखंड चुनाव अभियान का आगाज

 

  • अस्वस्थ होने के बाद भी देवभूमि की जनता को नमन करने आया हूं -अमित शाह
  • केवल तुष्टिकरण करती है कांग्रेस, कोई कल्याणकारी कार्य नहीं कर सकती- अमित शाह

देहरादून: केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह शनिवार को उत्तराखंड में पार्टी के चुनाव अभियान का आगाज करने पहुंच गए हैं।अमित शाह शनिवार सुबह 11:25 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे।एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 नवंबर को केदारनाथ धाम जाएंगे। वह वहां आदि शंकराचार्य की मूर्ति का उद्घाटन करेंगे।कहा कि हम साफ नीयत से काम कर रहे हैं। हमने 85 हजार करोड़ के काम गिना दिए हैं। जिन पर कार्य चल रहा है। अगले पांच साल में ये कार्य पूरे हो जाएंगे। लेकिन कांग्रेस केवल प्रदर्शन करती है या फिर दिल्ली में राहुल गांधी की शरण में जाती है।  राज्य में आई बाढ़ और कोरोना संक्रमण के दौरान पार्टी नहीं दिखी। कांग्रेस चुनाव में ही दिखती है। पार्टी के नेता नए कपड़े सिलवा रहे हैं।शाह ने कहा कि 2017 के चुनाव के दौरान की गई घोषणाएं लगभग पूरी हो चुकी हैं। कांग्रेस के कार्यकाल में शराब घोटाला हुआ था। कांग्रेस वादा-खिलाफी करने वाली पार्टी है। कांग्रेस पार्टी विलासिता भोगने वाली पार्टी है। इनका लोकतंत्र से कोई संबंध नहीं है। कांग्रेस केवल तुष्टिकरण करती है। कांग्रेस ने किसानों की अनदेखी की।कहा कि किसानों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। कई परियोजनाओं पर काम चल रहा है।

कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड को संवारने में जुटे हैं। उत्तराखंड में फिर भाजपा की सरकार बनेगी। मुख्यमंत्री धामी भी काफी मेहनत कर रहे हैं। उत्तराखंड विकास की राह पर चल रहा है। उत्तराखंड ने पिछले चार वर्षों में समग्र विकास देखा है। भारतीय जनता पार्टी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जैसे ही हमें पता चला कि राज्य में प्राकृतिक आपदा आ सकती है, हमने अस्थायी रूप से चार धाम यात्रा रोक दी। सभी तीर्थयात्रियों से राज्य में अपने-अपने स्थानों पर कुछ दिनों के लिए रुकने का अनुरोध किया गया था। तीर्थयात्रियों में कोई हताहत नहीं हुआ।
कार्यक्रम में उत्तराखंड के सभी मंत्री और पूर्व मूख्यमंत्री मौजूद हैं।

केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री व भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह देहरादून में सभा स्थल पर पहुंचे और दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।अमित शाह देहरादून के बन्नू स्कूल मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।शाह में कार्यक्रम में पहुंचने से पहले ही पांडाल में काफी संख्या में लोग पहुंच गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *