हल्द्वानी: नैनीताल जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन अगले माह कोटाबाग में एडवेंचर फेस्टिवल का आयोजन करने जा रहा है. जोकि अभी तक पर्यटकों की पहुंच से दूर है. कोटाबाग में पर्यटक गतिविधिया बढ़ाने के उद्देश्य से आगामी दिसंबर आखरी सप्ताह में इसका आयोजन होना है. जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत करेंगे.
राष्टीय स्तर के इस कार्यक्रम को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने के लिए डीएम सविन बंसल ने गुरुवार को डीएम कैंप कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने बताया कि एडवेंचर फर्स्ट टेबल का आयोजन 26 से 30 दिसंबर के बीच कोटाबाग में आयोजित होगा. जिसमें पैराग्लाइडिंग, हॉट एयर बैलून, एमटीबी और एटीवी रैली, ट्रेकिंग, नेचर वाॅक, पैरा मोटरिंग, राॅक कलाइविंग, हाफ मैराथन, हैरीटेज वाॅक एवं विलेज टूर, बर्ड वॉचिंग तथा अन्य साहसिक खेल का आयोजन किया जाएगा.
आयोजन का मुख्य आकर्षण पैराग्लाइडिंग और कोटाबाग से घूघूखांन तक लगभग 40 किमी लंबी एमटीवी रैली होगी. कोटाबाग के जलना गांव से पैराग्लाइडिंग की जाएगी. जिसमें लगभग 50 लोगों प्रतिभाग करेंगे. जिलाधिकारी ने बताया कि राजकीय इंटर कालेज कोटाबाग परिसर में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिह रावत करेंगे. इसके अलावा फेस्टिवल में सहायता समूह द्वारा उत्पाद, हस्तशिल्प, स्थानीय व्यंजन के स्टॉल लगाए जाएंगे.
