उत्तराखंड के सोनप्रयाग में हादसा, भारी बारिश में गाड़ी पर गिरे पत्थर, महिला की मौत, 10 घायल

देहरादून: उत्तराखंड के सोनप्रयाग में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। भारी बारिश की वजह से बोल्डर और मलबा एक वाहन पर गिर गया। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए। एसडीआरफ की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची है। राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है।

एसडीआरएफ ने जानकारी देते हुए बताया कि वाहन सवार गौरीकुंड से आ रहे थे। तभी सोनप्रयाग में मनकटिया के पास ये हादसा हुआ। भारी बारिश के कारण वाहन पर भारी पत्थर और मलबा गिर गया। हादसे में एक महिला की मौत हो गई है, जबकि 10 लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।

 घायलों का विवरण:-

  1. ज्योति पत्नी श्री बाला साहब उम्र 40 वर्ष कास्टी अहमदनगर महाराष्ट्र।
    2. कल्पना पत्नी श्री जगदीश उम्र 59 वर्ष निवासी करजत अहमदनगर महाराष्ट्र।
    3. राम सालुंके पुत्र श्री दत्तामय उम्र 38 वर्ष निवासी गोंदा अहमदनगर महाराष्ट्र।
    4. क्रशाना पुत्र बाला साहब उम्र 12 वर्ष कास्टी अहमदनगर महाराष्ट्र।
    5. गौतम पुत्र श्री सुनील उम्र 24 वर्ष निवासी पटना बिहार।
    6. अंकित शर्मा पुत्र श्री उमाशंकर निवासी बिहार।
    7. शिव पुत्र श्री ओमप्रकाश उम्र 24 निवासी पटना बिहार।
    8. रमेश पुत्र श्री गब्बर सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी बड़ासु।
    9. टीका राम उम्र 32 वर्ष नेपाल।
    10. पलमन पुत्र श्री बांके बहादुर उम्र 30 वर्ष निवासी नेपाल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *