यूपी के औरैया में भीषण हादसा, 24 मजदूरों की मौत, 25 घायल

औरैया/कानपुर (नेटवर्क 10 संवाददाता)।  यूपी के औरैया में आज बड़ा हादसा हुआ है। इस हादसे में 24 लोगं की मौत हुई है। दरअसल एक ट्राले में मजदूर थे। इस ट्राले को औरैया में पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में 24 लोगों की मौत हो गई जबकि 25 लोग घायल हो गए। बताया गया है कि मजदूर राजस्थान से लौट रहे थे। ये मजदूर बिहार और झारखंड के थे।

हादसा शनिवार सुबह हुआ। गंभीर रूप से घायल 20 मजदूरों को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जबकि अन्य घायल जिला अस्पताल में भर्ती है। औरैया की सीएमओ डॉक्टर अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि 24 लोगों को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। फिलहाल 35 लोग अस्पताल में भर्ती हैं और 15 लोग, जो गंभीर रूप से घायल थे, उन्हें सैफई पीजीआई में रेफर किया गया है। खबर लिखे जाने तक 6 मृतकों के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई थी कि वे कौन हैं और कहां के हैं।

औरैया में कोतवाली क्षेत्र के चिहुली में हाइवे पर शनिवार को नेशनल हाइवे पर एक ढाबे के बाहर खड़े कंटेनर में तेज रफ्तार डीसीएम ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कंटेनर व डीसीएम दोनों खड्ड में जा गिरी। शनिवार की सुबह करीब चार बजे मजदूरों को लेकर गोरखपुर जा रहा कंटेनर एक ढाबे के बाहर रुका। मजदूर दिल्ली व फरीदाबाद से कंटेनर में सवार हुए थे और गोरखपुर जा रहे थे। चालक चाय पीने चला और मजदूर सो रहे थे। इसी बीच तेज रफ्तार डीसीएम ने कंटेनर में टक्कर मार दी। जिससे कंटेनर खड्ड में जा गिरा और डीसीएम भी खड्ड में पलट गई। ढाबे के लोग भागे। चीख- पुकार मच गई।
हादसे की सूचना जैसे ही प्रशासनिक अधिकारियो को मिली वे राहत के काम में जुट गए। प्रशासन के बड़े अफसर भी तुरंत मौके पर पहुंच गए थे। कमिश्नर, आईजी खुद मौके पर पहुंचे। डीएम अभिषेक सिंह बताया कि घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायलों को सैफई मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है, जहां 15 घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।

क्रेन से कंटेनर व डीसीएम को हटाकर दबे हुए लोगों को निकाला गया। जिला अस्पताल में 24 लोगों को मृत घोषित किया गया। 15 गंभीर घायलों को सैफई रेफर कर दिया गया। जबकि 20 मामूली घ्यालों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। डीएम अभिषेक सिंह ने बताया कि मजदूर दिल्ली से गोरखपुर जा रहे थे। मजदूर झारखंड देवरिया व पश्चिम बंगाल के है। कई मृतको के नंबर मिलने पर उनके स्वजन को सूचना दी गई है। मंडलायुक्त सुधीर एम बोबड़े ने बताया कि घटना की जांच के आदेश दिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *