पूजा से लौट रहे ग्रामीणों का वाहन खाई में गिरा, दो की मौत, आठ घायल

चम्पावत (नेटवर्क 10 संवाददाता)। चंपावत में शनिवार की देर रात बोलेरो सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि आठ लोग घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन्हें सीएचसी लोहाघाट में भर्ती कराया गया है।

बताया गया है कि देर रात मंदिर में पूजा कर लौट रहे ग्रामीण लौट रहे थे। शनिवार की रात लोहाघाट विकास खंड के रेगडू गांव निवासी हयात राम पुत्र महर राम तथा पूरन राम पुत्र मोहन राम ने गांव से कुछ दूर कैलबकरिया मंदिर में पूजा का आयोजन किया था। पूजा में शामिल होने के लिए दोनों के रिश्तेदार और कुछ ग्रामीण भी दो वाहनों से गए थे। पूजा सकुशल सम्पन्न होने के बाद सभी लोग रात में ही वापस घर की ओर लौट आए। बताया जा रहा है कि एक बजे के करीब ग्रामीणों को ला रहा बुलेरो वाहन संख्या- यूके 01 टीए, 1505 अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *