प्रेम प्रसंग में घर में शादीशुदा महिला के साथ युवक ने की आत्महत्या

देहरादून: राजधानी देहरादून में युवक व महिला की आत्महत्या का मामला सामने आया है. इस पूरे मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है. फिलहाल सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. साथ ही शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं घटनास्थल के पास से नशीले इंजेक्शन मिले हैं. वहीं पुलिस को मौके से किसी भी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. वहीं पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है.

प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा मामला: देहरादून के रेसकोर्स इलाके के एक घर में युवक और महिला के शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया. महिला पिछले दिनों ही अपने मायके आई हुई थी. जबकि युवक की शादी नहीं हुई है. बताया जा रहा कि विवाहिता रात को लड़के के घर गई थी. इस पूरे मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है. पुलिस ने अनुसार सुबह जब काफी खटखटाने के बाद भी युवक का कमरा नहीं खुला तो परिजन परेशान हो गए. जिसके बाद परिजनों ने दरवाजा तोड़ कर देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई, जहां युवक और विवाहिता का शव पड़ा हुआ था.

घटनास्थल से मिले नशीले इंजेक्शन: जिसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में नेहरू कॉलोनी थाना को घटना की सूचना दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. साथ ही शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. युवक एक अस्पताल में नर्सिंग असिस्टेंट था, जबकि लड़की भी पहले मेडिकल क्षेत्र में ही काम करती थी. घटनास्थल से नशीले इंजेक्शन मिले हैं. जैसे ही घटना की सूचना लोगों को लगी पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई. वहीं पुलिस पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *