कोरोना को मात देकर वापस देहरादून लौटे सीएम त्रिवेंद्र, हुआ भव्य स्वागत

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत कोरोना से जंग जीतने के बाद वापस देहरादून लौट आए हैं. सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का दो दिन पहले ही होम आइसोलशन खत्म हो चुका है. अब सीएम और उनके परिजन पूरी तरह से स्वस्थ हैं.

बता दें कि बीती 18 दिसंबर को सीएम रावत, उनकी पत्नी और बेटी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद वे होम आइसोलेशन में चले गए थे. फिर हल्का बुखार होने पर उन्हें दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
बीते शनिवार को कोविड जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद मुख्यमंत्री एम्स से डिस्चार्ज होकर दिल्ली स्थित आवास में होम आइसोलेशन में थे. सोमवार को उनकी पत्नी और पुत्री भी एम्स से डिस्चार्ज हो गईं थीं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *