कोटद्वार में डकैती व हरिद्वार में लूट मामले में मुजफ्फनगर से 5 गिरफ्तार

पश्चिमी यूपी के 5 बदमाशों की गिरफ्तारी कर कोटद्वार पुलिस ने दो बड़ी घटनाओं का खुलासा किया है। कोटद्वार में 9 दिन पहले हथियारों के बल पर परिवार को बंधक बनाकर लाखों की डकैती और सितंबर माह में हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र में कारोबारी को गोली मार कर 22 लाख की लूट की घटना का खुलासा करने में कामयाबी मिली है।

पुलिस टीम के काम से खुश होकर डीजीपी ने 20 हजार इनाम की घोषणा भी की है। 5 बदमाशों की गिरफ्तारी होने के बाद वांछित चल रहे गिरोह के अन्य सदस्यों की भी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। आरोपी के पास से लूटी गई लाखों की ज्वैलरी और नकदी बरामद कर ली गई। बदमाशों का हत्या, लूट, डकैती सहित बड़ा आपराधिक इतिहास है।

सोमवार को पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक 9 दिन पहले पौड़ी गढ़वाल कोटद्वार के सिताबपुर क्षेत्र में डकैती की घटना को बदमाशों ने अंजाम दिया था। घटना में शामिल पांच बदमाशों  को मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार कर लाखों रुपये की नकदी व जेवरात भी बरामद किये हैं। टीम को मेडल दिए जाने पर भी विचार किया जाएगा।

बताया है कि बीती 25 दिसम्बर की सुबह सिताबपुर, कोटद्वार के रहने वाले प्रमोद कुमार प्रजापति के आवास पर पांच हथियार बन्द बदमाशों ने परिवार के  को बंधक बनाकर हथियारों की नोक पर लाखों रुपये की नकदी व जेवरात की लूट की थी। घटना का खुलासा करने के लिए 7 टीमें गठित की गयी।

पुलिस टीमों ने तकनीकी सहायता व सुरागरसी कर 09 दिनों के लगातार प्रयास से आरोपी राजकुमार उर्फ छोटा व उसके चार साथियों को थाना चरथावल क्षेत्र जिला मुजफ्फरनगर (यूपी) से डकैती के माल सहित गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में किया खुलासा

पूछताछ में आरोपी राजकुमार उर्फ छोटा ने बताया कि प्रवीण प्रजापति, प्रमोद कुमार का करीबी रिश्तेदार है। उसने ही बताया कि प्रमोद कुमार काफी अमीर व्यक्ति है। इसके बाद कपिल कुमार उर्फ रावण, सन्दीप कुमार उर्फ पिन्टू,संजीव कुमार उर्फ सोनू, धीरज, अंकित पुण्डीर व प्रवीण प्रजापति ने मिलकर प्रमोद कुमार  के घर में डकैती करने की रणनीति बनाई और प्रमोद कुमार के घर में डकैती की घटना को अंजाम दिया।

इसके अलावा बताया गया कि आरोपी राजकुमार व आरोपी कपिल कुमार उर्फ रावण उर्फ बड़ा ने अपने साथी अंकित उर्फ बबलू पुत्र प्रदीप निवासी ग्राम बिरालसी थाना चरथावल जिला मुजफ्फनगर (यूपी) के साथ मिलकर 13 सितंबर 2020 को कनखल थाना क्षेत्र हरिद्वार में 22 लाख लूट की घटना को भी अंजाम दिया गया था।

पुलिस के मुताबिक इस घटना के बाद मुकदमा दर्ज कर तलाश जारी थी। आरोपी पश्चिमी उत्तर प्रदेश व अन्य जगह भी लूट व डकैती की घटना को अंजाम दे चुके है। गिरफ्तार बदमाशों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी

वांछित प्रवीण प्रजापति पुत्र चन्द्रपाल व अंकित पुण्डीर पुत्र प्रदीप की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है। दावा किया गया है कि फरार चल रहे बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। जिन बदमाशों की गिरफ्तारी हुई है उनसे पूछताछ में कई जानकारी मिली है। सभी तथ्यों पर तफ्तीश जारी है।

इनकी हुई गिरफ़्तारी

1- राजकुमार उर्फ छोटा पुत्र जयवीर उम्र  निवासी बरवाला थाना शाहपुर जिला मुजफ्फरनगर। (इसके खिलाफ मुजफ्फरनगर मे हत्या,लूट, चोरी सहित 12  मुकदमे दर्ज हैं।)

2- कपिल कुमार उर्फ रावण पुत्र निर्दोष सिह  निवासी नियामू थाना चरथावल जिला मुजफ्फरनगर।

3- सन्दीप कुमार उर्फ पिन्टू पुत्र देशवीर उम्र  निवासी लिलोनखेड़ी थाना शामली जिला मुजफ्फरनगर।

4- संजीव कुमार उर्फ सोनू पुत्र रामचन्द्र उम्र  निवासी शारदानगर गली 09 थाना कुतुबसेर जिला सहारपुर।

5- धीरज पुत्र जयपाल सिंह निवासी विरालसी थाना चरथावल जिला मुजफ्फरनगर।

इनकी तलाश है जारी

1-अंकित पुण्डीर पुत्र प्रदीप  निवासी विरालसी थाना चरथावल जिला मुजफ्फरनगर।

2-प्रवीण प्रजापति पुत्र चन्द्रपाल निवासी मुज़फ्फरनगर।

ये हुई बरामदगी

02 कगंन,  01 मंगलसूत्र, 2 माला सफेद मोती की ,  01 माला लाल मोती की,  01 अंगूठी कछुआनूमा,  02 चैन,  01 जोड़ी पायल,  02 टाप्स, 01 लेडिज अंगुठी, पायल,  बरामदा ज्वैलरी की कीमत लगभग चार लाख रुपये और दो लाख साठ हजार  नकद बरामद हुए। इसके अलावा ज़िंदा कारतूस, तमाचा, व अन्य हथियार, व घटना में इस्तेमाल वाहन को भी बरामद किया गया।

 पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बड़े गिरोह को गिरफ्तार करने में पुलिस टीम को कामयाबी मिली है।  एक साथ दो बड़ी घटनाओं का खुलासा हुआ है।  जो गिरोह के सदस्य वंचित है उनकी भी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। टीम का नाम मैडल के लिए भी भेजा जा रहा है। टीम को डीजीपी की तरफ से 20 हज़ार और मेरी तरफ से 5 हज़ार के इनाम की घोषणा की गई है।

नीरू गर्ग, डीआईजी गढ़वाल रेंज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *