खाली प्लॉट में सीमेंट के कट्टों में भरी 80 पेटी देशी शराब बरामद

ऋषिकेशः शराब तस्करी में लिप्त बदमाश पुलिस से बचने के लिए अब नए-नए पैंतरे आजमा रहे हैं. ऋषिकेश में आज ऐसा ही एक मामला सामने आया. पुलिस ने एक खाली प्लॉट में सीमेंट के कट्टों में भरी 80 पेटी देशी शराब बरामद की है. मौके से एक स्कूटी भी बरामद हुई है. अब पुलिस तस्करों की तलाश में जुट गई है.

रितेश शाह ने बताया कि शराब की अवैध तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान के तहत आज पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. उन्होंने कहा कि यह शराब किसके द्वारा लाई गई है, इसका पता लगाया जा रहा है. मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है.