गढ़वाल विवि में बीड़ी-सिगरेट का सेवन करने पर अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

श्रीनगर: गढ़वाल विवि में अवकाश से लेकर, बीड़ी-सिगरेट पीने वाले कर्मचारियों पर विश्वविद्यालय प्रशासन सख्ती बरतने जा रहा है. अगर कोई कर्मचारी ऑफिस टाइम में अपने कक्ष में नहीं पाया गया तो उस पर कार्रवाई की जाएगी. इस संबंध में विवि ने सभी विभागों को आदेश जारी कर दिए हैं.

गढ़वाल विवि के नवनियुक्त कुलसचिव अजय खंडूरी का कहना है कि अगर कोई कर्मचारी नियमों के खिलाफ कार्य करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.