हल्द्वानीः ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली युवती ने लगाई फांसी

हल्द्वानीः ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली एक युवती ने अज्ञात कारणों के चलते आत्महत्या कर ली. घटना के बाद से युवती के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. उधर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

जब परिजनों ने मनीषा को फंदे से लटकते हुए देखा तो उनके होश उड़ गए. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. बताया जा रहा है कि 22 साल की मनीषा के पिता पूर्व में वन विभाग में कार्यरत थे, जिनकी सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है. पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है. ये पता लगाया जा रहा है कि आखिर मनीषा ने आत्महत्या क्यों की?