बागेश्वर पुलिस ने साढे छह किलो चरस के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया

बागेश्वर: बागेश्वर पुलिस ने साढे छह किलो चरस के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह अब तक कि पकड़ी गई सबसे बड़ी खेप है। पुलिस ने सूचना मिलने पर बीते मंगलवार की रात सात मुख्यालय के पास चेकिंग अभियान चलाया। एआरटीओ कार्यालय से लगभग 100 मीटर आगे कोतवाली पुलिस ने शक होने पर एक व्यक्ति की तलाशी ली। निरीक्षण में जगदीश सिंह कोरगा पुत्र लाल सिह कोरगा निवासी ग्राम लिती थाना कपकोट को जिला बागेश्वर उम्र 24 वर्ष के पज़ से 6 किलो 470.2 ग्राम अवैध चरस बरामद की। आरोपित पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *