जब कॉलोनी में घुस आए 3 तेंदुए, पूरे इलाके में दहशत का माहौल

रुद्रपुर (नेटवर्क 10 संवाददाता)। बस्ती में जब तीन तेंदुए एकसाथ घुस आए तो वहां के लोगों का जो हाल हुआ है इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और लोग घरों से भी निकलने में डर रहे हैं। आसपास के इलाकों में भी दहशत बनी हुई है। तेंदुए सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिए हैं। इसकी सूचना वन विभाग को दे दी गई है लेकिन अभी तक तेंदुओं का कुछ पता नहीं चला है।

आपको बता दें कि तेंदुओं के हमले के मामले जब तब सामने आते रहते हैं। ये बुजुर्गों बच्चों और महिलाओं पर हमला कर देते हैं। उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड के बिलासपुर की एक कॉलोनी में सीसीटीवी फुटेज में तेंदुए दिखने से हड़कंप मच गया। मामले की सूचना वन विभाग को दे दी गई है। रामपुर रोड स्थित बार्डर पर आर्क होटल के पास साउथ एवेन्यू कालोनी है। कालोनी में गार्ड की भी तैनाती है। गुरुवार शाम को गार्ड की नजर कालोनी में कई जगह बने पंजों पर पड़ी। पहले तो उसने उसे नजरअंदाज कर दिया लेकिन जगह-जगह कई निशान होने से वह असमंजस में पड़ गया। निशान देखते ही उसे एहसास हो गया की बाघ या तेंदुए जैसे किसी जानवर के हैं। गार्ड ने इसकी सूचना तत्काल काॅलोनीवासियों को दी।

इस पर कॉलोनी के लोगों ने जगह जगह लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालनी शुरू की। फुटेज में लोगों को तीन गुलदार दिखे। लोगों के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज में तेंदुए रात करीब 2:30 बजे के आसपास क़ैद हुए है। वन क्षेत्राधिकारी पंकज शर्मा ने बताया कि उन्हें सीसीटीवी फुटेज में तेंदुए के दिखाई देने की जानकारी नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *