धनौल्टी सहित आसपास की पहाड़ियों पर हुईं सीजन की पहली बर्फबारी

धनौल्टी: उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है. गुरुवार को धनौल्टी के आसपास की पहाड़ियों पर हल्की बर्फबारी हुए है. बर्फबारी के बाद धनौल्टी और मसूरी के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. वहीं, पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ गई है.

धनौल्टी से आगे तपोवन, सुरकंडा और नागटिब्बा की चोटियां बर्फ की सफेद चादर से ढक गई है. बर्फबारी के चलते धनौल्टी व आसपास के ग्रामीण इलाकों में शीतलहर चल रही है.