काशीपुर में दोबारा हो रहे अतिक्रमण पर प्रशासन ने की कार्रवाई

काशीपुर: बाजपुर रोड स्थित हेमपुर इस्माइल में निर्माणाधीन एनएच पर पुल के समीप प्रशासन के अतिक्रमण हटाने के कुछ माह बाद ही अतिक्रमणकारियों ने फिर से जमीन पर काबिज होने की कोशिश शुरू कर दी है. जिसपर कार्रवाई करते हुए प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाया. साथ ही दोबारा ऐसा नहीं करने की चेतावनी भी दी.

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गौरव सिंघल का कहना है कि हाइकोर्ट के निर्देश के अनुसार हर सप्ताह प्रशासन हेमपुर इस्माइल के इस क्षेत्र पर मुआयना कर रिपोर्ट कोर्ट को भेजेगा.