ग्रामीणों ने DM से लगाई जौलजीबी में अस्पताल खोलने की गुहार

पिथौरागढ़: नेपाल से लगे जौलजीबी में अस्पताल खोलने की मांग जोर पकड़ने लगी है. स्थानीय लोगों ने पिथौरागढ़ पहुंचकर डीएम से अस्पताल खोलने की मांग की है. स्थानीय लोगों का कहना है कि वे बीते 10 सालों से अस्पताल खोलने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक मामले में कोर्रवाई नहीं हो पाई है. जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है.

उन्होंने प्रशासन ने समाज कल्याण की भूमि व भवन को स्वास्थ विभाग को हस्तांतरण करने की मांग की है. ग्रामीणों ने कहा कि जौलजीबी में स्वास्थ्य केंद्र बनने से नेपाल समेत सीमांत गांव के लोगों को फायदा मिलेगा. ग्रामीणों का कहना है कि जौलजीबी में स्वास्थ्य केंद्र नहीं होने से लोगों को धारचूला या पिथौरागढ़ मुख्यालय के चक्कर काटने पड़ते हैं.