HC के आदेश पर परमार्थ गुरुकुल में अतिक्रमण पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू

ऋषिकेशः वीरपुर खुर्द पर विवादित परमार्थ गुरुकुल का टूटना शुरू हो गया है. एक जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए नैनीताल हाईकोर्ट ने वन विभाग से वन भूमि पर हुए अतिक्रमण को लेकर परमार्थ गुरुकुल को तोड़ने के आदेश दिए थे. जिस पर प्रशासन की कार्रवाई शुरू हो गई है.

दरअसल, ऋषिकेश के वीरपुर खुर्द स्थित कक्ष संख्या दो में परमार्थ निकेतन ने वन विभाग की करीब 5 हेक्टेयर भूमि पर अवैध रूप से गुरुकुल आश्रम का निर्माण किया था. इस मामले में हरिद्वार निवासी एक व्यक्ति ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की थी. जिस पर लंबे समय तक चली सुनवाई के बाद उच्च अदालत ने आश्रम को ध्वस्त करने के निर्देश जारी किए.