बाजपुर में अज्ञात कारणों के चलते तीन झोपिड़यों में लगी भीषण आग

बाजपुर: गांव मुडिया कला में उस समय हड़कंप मच गया जब देखते ही देखते तीन झोपड़ियों में अचानक आग लग गईं. वहीं, हादसे में एक बकरी जल कर मर गई. जबकि 3 लाख से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है. गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई.

पूर्व ग्राम प्रधान लियाकत अली ने बताया कि इस अग्निकांड में नवाब जान का सर्वाधिक नुकसान हुआ है. क्योंकि नवाब ने अपनी पुत्री के दहेज में देने के लिये सामान बनवाया था, जिसमें सोने व चांदी के जेवरात, मोटरसाइकिल भी थी. वहीं 40 हजार की नकदी के साथ एक बकरी भी जलकर मर गई तथा सामान जलकर राख हो गया. वहीं आरिफ की झोपड़ी में 32 हजार की नकदी के साथ घरेलू सामान तथा बाबू का 6 हजार का नकद तथा अन्य सामान जलकर राख हो गया.