प्रतिबंध के कारण पांच राइस मिल इस बार नहीं खरीद सकेंगे धान

हल्द्वानी: पिछले साल धान खरीदने पर अनियमितता मिलने पर 5 राइस मिलों पर आरएफसी ने सरकारी धान खरीद और कुटान से रोक लगा दिया है. ये राइस मिल अब खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग के साथ काम नहीं कर पाएंगे. पिछले साल उधम सिंह नगर में 5 राइस मिलरों द्वारा धान खरीद में अनियमितताओं पाई गई थी.

क्षेत्रीय खाद्य नियंत्रक अधिकारी ललित मोहन लाल ने बताया कि इस बार इन पांचों मिलों का सरकारी धान खरीद का रजिस्ट्रेशन कैंसिल किया गया है. इस बार धान खरीद में इनका रजिस्ट्रेशन नहीं किया गया. ऐसे में पांचों मिल अब सरकारी धान की खरीद और कुटान नहीं कर सकेंगे.