पौड़ी जनपद में शराब की दुकानों पर आबकारी विभाग की छापेमारी

पौड़ी: आबकारी विभाग इन दिनों छापेमारी कर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई कर रहा है. पौड़ी जनपद के विभिन्न अंग्रेजी शराब की दुकानों से शिकायत मिलने के बाद आबकारी विभाग लगातार छापेमारी की कार्रवाई कर रहा है. बीते एक माह के अंदर विभाग ने करीब 3.50 लाख रुपए जुर्माना वसूला है.

जिसमें 11 दुकानों से करीब 3.5 लाख का जुर्माना वसूला गया है. इन दुकानों में तय की गई शराब की कीमत से अधिक शराब बेची जा रही थी. साथ ही अन्य अनियमितता भी पाई गई. बताया कि आने वाले समय में इसी तरह अभियान जारी रहेगा. इसके साथ ही इस बार उन्हें 111 करोड़ का लक्ष्य मिला है. अब तक उन्होंने 76 करोड़ का लक्ष्य प्राप्त कर लिया है. वित्तीय वर्ष समाप्त होने तक वह अपने लक्ष्य प्राप्त कर लेंगे.