चीन से तनातनी के बीच गाय के गोबर से बने 33 करोड़ दीयों से जगमगाएगा देश

कोरोना संकट और चीन से तनातनी के बीच देश में लोकल फॉर वोकल और आत्मनिर्भर भारत को काफी बढ़ावा मिला है. इसी के चलते इस त्यौहारी सीजन चीन के प्रोडक्ट्स पर अपनी निर्भरता को कम करने के लिए कुछ खास प्लान किया गया है. दिवाली पर आपको सबसे ज्यादा चाइनीज लाइट्स नजर आती हैं. लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा क्योंकि राष्ट्रीय कामधेनु आयोग ने गाय के गोबर का इस्तेमाल कर इको-फ्रेंडली दीये बनाए हैं. ये जानकारी आयोग के चेयरमैन वल्लभभाई कथिरिया ने दी है.

आयोग ने गाय के गोबर की मदद से 33 करोड़ दीये बनाने का टारगेट सेट किया है. गाय के संरक्षण के लिए 2019 में बनाए गए इस आयोग ने गायों के गोबर से बनने वाले प्रोडक्ट्स के ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल के लिए देशव्यापी अभियान चलाया है. कथिरिया का कहना है कि ये कैंपेन चाइनीज दीयों रिजेक्ट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया कॉन्सेप्ट और स्वदेशी मूवमेंट को मजबूत करेगा.