बीएसएनएल का सर्वर डाउन होने से बैंकों का काम हुआ ठप, उपभोक्ता परेशान

कालाढूंगीः एक ओर जहां देशभर में डिजिटल इंडिया का बोलबाला है. वहीं कोरोना संकटकाल में केंद्र सरकार कई बार डिजिटल इंडिया की बात दोहरा चुकी है. लाख दावे किए जा रहे हैं कि भारत बदल रहा है. डिजिटल इंडिया तेजी से अपने पैर पसार रहा है. लेकिन ये सभी बातें जमीनी धरातल पर कितनी कारगर हैं, इसकी बानगी नैनीताल जिले के कालाढूंगी तहसील के ग्राम बैलपड़ाव में देखने को मिली. सरकार के उपक्रम बीएसएनएल का सर्वर एक हप्ते से नहीं चल रहा है. नतीजन बैंकों में काम ठप है और उपभोक्ता परेशान.

वहीं, भारतीय संचार निगम लिमिटेड के अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि बंदरों ने लाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया है और जल्द समस्या दूर कर ली जाएगी.