तोता घाटी पर तेजी से चल रहा हिल कटिंग का काम, जल्द शुरू होगी आवाजाही

पिछले सात माह से बंद पड़ी तोत घाटी के अब खुलने के आसार बन रहे हैं. ऐसी उम्मीद है कि जल्द ही आम लोगों के लिए इसे खोल दिया जाएगा. तोता घाटी में फिलहाल हिल कटिंग का कार्य बड़ी तेजी के साथ किया जा रहा है. यहां पर मुश्किल समझी जा रही तोता घाटी में चौड़ी रोड अब अपना आकार भी लेनी लगी है. विभाग का दावा है कि 8 अक्टूबर से पहले मार्ग यातायात के लिए खोल दिया जाएगा.

विभाग के सहायक अभियंता डीएन द्विवेदी का कहना है कि तोताघाटी में कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है. उन्होंने दावा किया है कि मार्ग को 8 अक्टूबर से पहले यातायात के लिए खोल दिया जाएगा.