3 दिन में उत्तराखंड के तीसरे लाल ने दी भारत माता के लिए शहादत

अल्मोड़ा (नेटवर्क 10 संवाददाता)। तीन दिन के भीतर उत्तराखंड का तीसरा सपूत भी देश के लिए शहीद हो गया। अल्मोड़ा जिले के रहने वाले इस वीर सपूत का नाम दिनेश सिंह था। दिनेश अल्मोड़ा जिले के ध्याड़ी इलाके के मेलगाव का रहने वाला था।

दिनेश सिंह जम्मू कश्मीर में आतंकियों से लोहा लेते हुए भारत माँ के लिए शहीद हो गया। आतंकियों के साथ मुठभेड़ के दौरान कुल 5 जवान शहीद हुए, इनमे से ही एक था दिनेश सिंह। इस मुठभेड़ में एक कर्नल, एक मेजर भी शहीद हुए हैं।

दिनेश सिंह की उम्र महज़ 25 साल की थी। इस नौजवान की पिता भी फौज में थे और अब रिटायरमेंट के बाद गाव में राह रहे हैं। बेटे की शहादत की खबर सुनकर पूरा गांव शोक में डूब हुआ है। दिनेश दो बहनों का इकलौता भाई था।

आपको बता दें कि दो दिन पूर्व ही कुमाऊं के दो और जवान शहीद हो गए थे। जम्मू क्षीर के उरी सेक्टर में हुई पाकिस्तानी गोलीबारी में दोनो ने शहादत दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *