सुप्रीम कोर्ट की अवमानना के मामले में वकील प्रशांत भूषण दोषी

नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) न्यायपालिका के प्रति कथित रूप से दो अपमानजनक ट्वीट करने के मामले में वकील प्रशांत भूषण (Prashant Bhushan) को दोषी करार दिया गया है. सुप्रीम कोर्ट अब 20 अगस्त को सजा पर फैसला सुनाएगी.