मुख्यमंत्रीअरविंद केजरीवाल ने LG को सौंपा इस्तीफा, अब आतिशी संभालेंगी दिल्ली की कमान

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को अपने मंत्रियों के साथ उप राज्यपाल वीके सक्सेना से राज निवास में मुलाकात की। मुलाकात के दौरान केजरीवाल ने एलजी को मुख्यमंत्री के रूप में अपना इस्तीफा सौंप दिया। अब दिल्ली सरकार में ही मंत्री रहीं आतिशी मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालेंगी। मंगलवार शाम साढ़े चार बजे अरविंद केजरीवाल एलजी हाउस पहुंचे। उनके साथ विधायक दल की नेता चुनीं गईं आतिशी और पूरी कैबिनट थी। जहां उन्होंने उपराज्यपाल वीके सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंपा।

अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आतिशी ने सरकार बनाने का दावा पेश किया और विधायकों का समर्थन पत्र उपराज्यपाल को सौंपा। इस दौरान पूरी कैबिनेट उपराज्यपाल सचिवालय में मौजूद थी।
मुख्यमंत्री के इस्तीफे के साथ ही पूरी कैबिनेट ने भी इस्तीफा दे दिया। इसके बाद उपराज्यपाल के दिए तय समय पर नई सरकार का शपथ ग्रहण होगा। फिर नई मुख्यमंत्री नई कैबिनेट चुनेंगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *