Dehradun: डोईवाला में भीषण सड़क हादसा,  3 की मौत, 6 घायल

देहरादून: देहरादून में बुधवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हुआ है। डोईवाला के पास स्थित कुआंवाला में दादेश्वर मंदिर के पास तीन कारों की टक्कर से एक महिला, पुरुष और बच्चे की मौत के साथ 6 लोग घायल हो गए हैं।

जानकारी के मुताबिक डोईवाला- कुआंवाला के दडेश्वर मंदिर के पास तीन वाहनों की जोरदार टक्कर हो गई। एक वाहन में सवार सात लोगों में से तीन की मौत हो गई। जिसमें एक महिला एक पुरुष और एक बच्चा शामिल है।

कोतवाली प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि यह दुर्घटना बुधवार सुबह हुई है। कुआंवाला जंगल के पास तीन वाहन आपस में भिड़ गए, जिनमें एक वाहन आल्टो 800 (UK07BQ7778) दूसरा वाहन इको (Uk13TA1565) और तीसरा इको स्पोर्ट्स (UK06AC 6499) शामिल था। एक वाहन में 7 लोग सवार थे जो देहरादून से रुद्रप्रयाग जा रहे थे।

घायलों के नाम

एक गाड़ी में 7 यात्री थे, जिनमें 2 बच्चे, 3 पुरुष और 2 महिलाएं थीं। इस हादसे में 30 वर्षीय महिला और उसकी 5 वर्षीय बेटी की मौत हो गई है। टैक्सी ड्राइवर की भी मौत हो गई है। घायलों में रुद्रप्रयाग के 72 वर्षीय बुधीराम और उनकी 70 वर्षीय पत्नी जसवंती देवी शामिल हैं।
अन्य गाड़ियों में एक-एक यात्री घायल हो गए हैं। कुल में 6 लोगों को घायल अवस्था में 108 एंबुलेंस की सहायता से देहरादून के दून अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। हादसे की जांच की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *